फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Accident: ऑटो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई अनियंत्रित रोडवेज बस, 15 यात्रियों को आई चोट

Thu, 01 Dec 2022 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हादसे में बस में सवार करीब 55 सवारियों में से 15 को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें निजी व नागरिक अस्पताल में दाखिला करवाया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
सोनीपत में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना से सवारियां लेकर खरखौदा जा रही रोडवेज बस गुरुवार सुबह गांव कटवाल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसा ऑटो को बचाने के प्रयास में हुआ। घायलों में कुछ को नागरिक अस्पताल गोहाना तो कुछ को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


गोहाना सब डिपो से रोडवेज की बस गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सवारियां लेकर खरखौदा के लिए रवाना हुई। बस जब गांव कटवाल के नजदीक पहुंची तभी बस के सामने एक ऑटो आ गया। ऑटो को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतर पेड़ से टकराते हुए खंभे के सहारे अटक गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 55 सवारियों में से 15 को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें निजी व नागरिक अस्पताल में दाखिला करवाया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। नागरिक अस्पताल में झांसी निवासी बृजेश व हरगोविंद, मुंडलाना निवासी अंतिम व गांव बली ब्राह्मणान निवासी दिनेश को उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें