फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 10.50 करोड़ से बनेंगी सड़कें, तीन कॉलोनियों में बिछेगी सीवर लाइन

Tue, 05 Mar 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के लोगों को जल्द ही सड़क और सीवर की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम ने जर्जर गलियों और सड़कों का पुनर्निर्माण कराने और सीवर बिछाने के लिए 10.50 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। इस राशि में से तीन कॉलोनियों में जलनिकासी के लिए सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी। टेंडर आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
नगर निगम कार्यालय में 15 फरवरी को हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक के दौरान शहर के विकास का खाका खींचा गया था। इस दौरान 50 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों की मंजूरी दी गई थी। निगम प्रशासन ने विशेष योजना बना जर्जर सड़कों से लोगों को निजात दिलाने का काम शुरू किया है। एक माह पूर्व निगम प्रशासन ने एक साथ शहर की ऐसी 50 से ज्यादा गलियों को चिह्नित किया जहां लोगों को सबसे अधिक सड़क की जरूरत थी। पहले चरण में गलियों के निर्माण व तीन कॉलोनियों में सीवर लाइन दबाने के लिए टेंडर लगाया गया है। इस पर नगर निगम की ओर से 10.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके निर्माण के लिए अनुमानित बजट तैयार कर टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों की सुधरेगी हालत
- इंडियन काॅलोनी एक्सटेंशन की विभिन्न गलियों को 2 करोड़ 3 लाख 56 हजार रुपये से सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) से पक्का किया जाएगा।
-देवीलाल काॅलोनी में रेड रोज स्कूल के साथ लगती गली को 1 करोड़ 78 लाख रुपये से सीसी से पक्का किया जाएगा।
- गोहाना बाईपास रेलवे क्राॅसिंग के साथ लगती गलियों को 1 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से पक्का किया जाएगा।
- बाबा कालोनी में 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से सीसी से गलियों को पक्का किया जाएगा।
- मयूर विहार एक्सटेंशन में 1 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से गलियों को पक्का किया जाएगा।
- राई गांव में 1 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से फिरनी को आरएमसी से पक्का किया जाएगा।
- तारा नगर में 1 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से गलियों को पक्का किया जाएगा।
- राजीव नगर व उत्तम नगर में 1 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण किया जाएगा।
- कबीरपुर, शादीपुर व जीवन नगर में 1.17 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाई जाएगी।

वर्जन
निगम क्षेत्र में गलियों व सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर लगाए गए हैं। इस कार्य पर 10.50 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च होगी। टेंडर आवंटित करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।-विजय ढाका, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें