फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 36 एमएम बारिश से सड़कें जलमग्न

Sat, 07 Sep 2024 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को जिले के अधिकतर क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे शहर में सड़कें व गलियां जलमग्न हो गई। वाहन चालकों व राहगीरों को जलभराव के कारण खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री तक की गिरावट आई है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि सप्ताह के अंत तक बारिश होने के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में सुबह से ही मौसम परिवर्तनशील बना रहा। आसमान पर घने काले बादल छाए रहे। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश करीब डेढ़ घंटे तक जारी रही। ऐसे में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। बढ़मलिक गांव के पास स्टेट हाईवे पर जलभराव की वजह से कई घंटे तक हलके वाहनों को आवागमन बाधित रहा। वहीं भारी वाहनों के लिए भी परेशानी का कारण बना रहा। जबकि शहर में कई जगह पर जाम की स्थिति रही। शहर के मामा-भांजा चौक, गीता भवन चौक, मुरथल रोड, सेक्टर-14-15 मार्केट, राठधना रोड सहित कई अन्य मार्गों पर जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। सड़क पर भरे पानी में वाहन बंद होने से जाम जैसी स्थिति बनी बनी रही।

कहां कितनी हुई बारिशसोनीपत 30 एमएम
गन्नौर 55 एमएम
गोहाना 34 एमएम
खरखौदा 07 एमएम
खानपुर कलां 45 एमएम
राई 45 एमएम

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हुआ है। जिससे अधिकतर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार बने रहेंगे। सितंबर माह में पिछले साल की अपेक्षा इस बार मानसून अधिक सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें