फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 19.16 एमएम बारिश से सड़कें जलमग्न

Sat, 14 Sep 2024 06:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में सक्रिय हुई मानसून की गतिविधियां से एक बार फिर अच्छी बारिश हुई है। वीरवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। इसके बाद ही दोपहर तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। 24 घंटे के दौरान जिले में औसतन 19.16 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे शहर की सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। इसका खामियाजा वाहन चालकों व राहगीरों को भुगतना पड़ा। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के आसार हैं, इससे बारिश होने की संभावना बेहद कम हैं, लेकिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

अगेती को नुकसान, पछेती को फायदा
किसानों का कहना है कि बारिश से खरीफ सीजन की पछेती किस्मों को फायदा पहुंचा है, जबकि अगेती किस्मों पर बारिश से विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गांव तिहाड़ खुर्द सहित कुछ क्षेत्रों में धान की अगेती फसल गिर गई। इसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कपास व बाजरे की अगेती फसलों पर भी बारिश विपरीत प्रभाव डाल रही है।

कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत 24 एमएम
गन्नौर 26 एमएम
गोहाना 09 एमएम
खरखौदा 18 एमएम
खानपुर कलां 16 एमएम
राई 22 एमएम

दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय है। शनिवार के बाद मौसम के मिजाज में सुधार हो सकता है। 18 सितंबर के बाद बारिश के आसार कम रहेंगे। तापमान में भी कमी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें