फोटो - राजकीय कॉलेज, बड़ौता में प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। राजकीय कॉलेज, बड़ौता में सोमवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों और सुरक्षित यातायात व्यवहार की जानकारी दी गई। डॉ. संतोष कुमार और विजेंद्र दुग्गल ने कहा कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इनका पालन कर सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. अनिल ग्रोवर ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने के साथ हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। संवाद