फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 5.58 करोड़ से बनेगी बड़वासनी से ट्रक यूनियन तक सड़क

Sat, 29 Jul 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फ़ोटो 43- मामा-भांजा चौक पर दुकानदारों की समस्या सुनते विधायक सुरेंद्र पंवार।
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने मामा-भांजा चौक पर पहुंचकर दुकानदारों की समस्याएं सुनी। दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर बड़े गड्ढे होने से हादसे की संभावना बनी रहती है। विधायक ने लोक निर्माण विभाग व नगर निगम के अधिकारियों को बुलाकर स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने बताया कि विधायक कोष से ट्रक यूनियन से लेकर बड़वासनी तक सड़क बनवाने के टेंडर का वर्कऑर्डर हो चुके हैं। यह सड़क 5 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी।
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र पंवार ने बताया कि ठेकेदार की ओर से अगस्त में सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बिटुमिनस सड़क को दोनों तरफ बनाया जाएगा। एक माह के अंदर कार्य को पूर्ण कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि उन्होंने 25 करोड़ रुपये से बनने वाली सड़कों की सूची विभाग को सौंप दी थी। सूची के तहत इस सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें