फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 50 मीटर सड़क बनाने के लिए 10 दिन तक मार्ग बंद किया

Wed, 05 Jul 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। माता चिंतपूर्णी मंदिर के सामने 50 मीटर सड़क बनाने के लिए नगर निगम की ओर से जानकीदास मार्ग 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जिसके चलते सेक्टर-14 मार्केट से मुरथल रोड की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों व आम लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। नगर निगम की ओर से 50 मीटर हिस्से को तारकोल की बजाय सीमेंटेड बनाने का निर्माण लिया गया है। सड़क बनने के बाद लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-14 में बारिश होने पर सड़कों पर पानी भर जाता है। कई दिन तक निकासी न होने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है। वहां से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। लोगों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने गांधी चौक, विवेकानंद चौक व माता चिंतपूर्णी मंदिर के सामने सड़क निर्माण का निर्णय लिया है। नगर निगम ने 42 लाख रुपये का टेंडर आवंटित कर गांधी चौक व विवेकानंद चौक के पास सड़क को सीमेंटेड बनवा दिया है। अब निगम ने माता चिंतपूर्णी मंदिर के सामने 50 मीटर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है, जिसके चलते यह मार्ग 10 दिन के लिए बंद रहेगा।
सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सेक्टर-14 व चिंतपूर्णी कॉलोनी समेत आसपास की काॅलोनियों के लोगों को राहत मिल सकेगी। सड़क पर भरे पानी की निकासी न होने के कारण बने गड्ढों से लोगों को परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर लोग निगम पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत कर चुके थे। शिकायत के बाद संज्ञान लेते हुए निगम ने टेंडर लगाकर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्माण लिया।
विज्ञापन

माता चिंतपूर्णी मंदिर के सामने 50 मीटर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। सेक्टर-14 मार्केट से मुरथल रोड पर आवाजाही करने के लिए वाहन चालकों व आम लोगों को 10 दिन तक दूसरे मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ेगा। -नरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें