फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आस्ट्रेलिया में रिया खोखर ने हासिल की बैरिस्टर की डिग्री

विज्ञापन
अपने पति दीपक खोखर के साथ रिया खोखर। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गन्नौर। तहसील की रिया खोखर ने आस्ट्रेलिया के सिडनी में कानून के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिया अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच एवं रेफरी व राष्ट्रपति से सम्मानित सतबीर सिंह खोखर की पुत्रवधू व दीपक खोखर की पत्नी हैं। रिया ने 2021 में भारत से बीबीए और एलएलबी ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आस्ट्रेलिया जाकर 2022 में यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी सिडनी से मास्टर आफ लीगल स्टडीज की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के साथ उन्होंने व्यावहारिक कानूनी अनुभव भी प्राप्त किया। 11 सितंबर 2026 को रिया को न्यू साउथ वेल्स में वकील के रूप में प्रवेश का प्रमाणपत्र मुख्य न्यायाधीश एंड्रयू बेल एसी के हाथों मिला।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें