फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रितु जूनियर एनालिस्ट के पद पर नियुक्त, तीन लाख का मिला सालाना पैकेज

Tue, 02 Jul 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
छात्रा रितु दहिया। स्रोत : विश्वविद्याल
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट एंड काउंसलिंग सेल (यूपीएसीसी) के सौजन्य से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा रितु दहिया को चयनित किया गया है। कुलपति प्रो. सुदेश ने चयनित छात्रा को आशीर्वाद दिया। यूपीएसीसी की उप निदेशिका डॉ. अंशु भारद्वाज ने बताया कि फोर्विस मजार्स की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के अंतिम चरण में तीन छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से एमए अर्थशास्त्र की छात्रा रितु का चयन बतौर जूनियर एनालिस्ट (डेवलपमेंट सेक्टर एंड सीएसआर एडवाइजरी) के पद पर किया गया। इस दौरान कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. श्वेता सिंह व डॉ. अंशु भारद्वाज ने चयनित छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें