फोटो - शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में प्रतियोगिता में विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित कर
फोटो 12
गोहाना। आदर्श नगर में स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम में दिव्यांग सेवा समिति गोहाना की ओर से स्पेशल ओलंपिक्स भारत के तत्वावधान में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों से आए दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में रितिक प्रथम और ताहिर द्वितीय रहे। जैवलिन थ्रो में राजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ में घनश्याम प्रथम, गौरव द्वितीय और पप्पू तृतीय रहे। शॉट पुट में विशेष गुरुकुल रोहतक के यश तथा 200 मीटर दौड़ में अर्जुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी व डीसीपी डॉ. ऋतु गिल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत हरियाणा के एरिया डायरेक्टर वीरेंद्र, प्रोग्राम मैनेजर सुनैना राणा, इंद्रजीत विरमानी, अनीता शर्मा, शिव प्रसाद और संगीता आदि उपस्थित थे।