सोनीपत। जिला सोनीपत पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी संगठन की बैठक गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के प्रधान जयपाल खोखर ने की। इस दौरान मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रति माह करने, सभी बीमारियों का इलाज कैशलेस करने, पेंशन बढ़ोतरी 65 वर्ष, 70 वर्ष, 75 वर्ष, 80 वर्ष में 5 फीसदी, 10 फीसदी, 15 फीसदी व 20 फीसदी करने की मांग की गई। इसी प्रकार पेंशन आश्रितों को भी एलटीसी सुविधा देने, सीनियर सिटीजन को पहले की तरह रेलवे में छूट देने की मांग की गई । इस दौरान राजेंद्र सिंह, जगदीश मोर, बिजेंद्र दहिया, हवा सिंह पहलवान, भगत सिंह, देवेंद्र त्यागी, ईश्वर सिंह कौशिक, जयसिंह मौजूद रहे।