फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी की मौत

Sat, 16 Mar 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। बहालगढ़ चौक पर आई-20 कार एक आल्टो कार से टकरा गई। इस घटना में आल्टो कार सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ देर रात ढाई बजे दिल्ली अस्पताल में दवा लेने जा रहे थे। उनके बेटे के बयान पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बैंयापुर निवासी कश्मीर ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता करतार सिंह (72) सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनके पिता को सांस लेने परेशानी रहती थी। उनके पिता का उपचार दिल्ली के आरआर अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को उनके पिता को दिल्ली अस्पताल में टेस्ट कराने थे। इसके चलते देर रात दो बजे वह अपने पिता को टेस्ट कराने के लिए घर से लेकर दिल्ली के चल पड़े। इसी दौरान एक आई-20 कार के चालक ने तेज रफ्तार में आकर उनकी कार को कंडक्टर साइड में टक्कर मार दी। उनके पिता वहां पर बैठे थे। हादसे में उनके पिता घायल हो गए। वह अपने पिता को राहगीरों की मदद से सवारी का इंतजाम कर नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां पर उनके पिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार के चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें