सोनीपत। जिला पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी संगठन की मासिक बैठक पुलिस लाइन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जयपाल खोखर ने की, जिसमें करीब 85 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित मांगों पर विचार-विमर्श कर उन्हें जल्द पूरा करने की मांग की। प्रधान जयपाल खोखर ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य भत्ता बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रति माह किया जाए। पेंशन बढ़ोतरी 65, 70, 75 व 80 आयु सीमा के अनुसार क्रमश: 5 से 20 फीसदी बढ़ाई जाए। पारिवारिक सदस्यों को भी एलटीसी सुविधा मुहैया करवाई जाए। कोरोना काल के दौरान से लंबित 10 माह का डीए दिया जाए। रेल में सफर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 50 फीसदी की छूट प्रदान की जाए। सभी बीमारियों में स्वास्थ्य कैशलेस सुविधा मिले।