सोनीपत पुलिस लाइन में बैठक के दौरान मौजूद सोनीपत पुलिस सेवानिवृत्ति अधिकारी-कर्मचारी संगठन के स
सोनीपत। पुलिस लाइन में सोनीपत पुलिस सेवानिवृत्ति अधिकारी-कर्मचारी संगठन की ओर से मासिक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान जयपाल खोखर ने की। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने कई मांगाें पर चर्चा कर सरकार व अधिकारियों से उन्हें पूरा करवाने की मांग की।
प्रधान जयपाल खोखर ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह 3000 रुपये मेडिकल भत्ता दिया जाए। सभी बीमारियों का इलाज कैशलेस योजना के तहत किया जाए। पेंशन बढ़ोतरी के तहत 65, 70, 75 व 80 वर्ष में पांच से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाए। पेंशन आश्रितों को भी एलटीसी सुविधा दी जाए। कम्युटेशन राशि 11 वर्ष में पूरी की जाए और 15 वर्ष तक राशि न काटी जाए। उन्होंने कहा कि 30 जून व 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों को इंक्रीमेंट दिया जाए। इस मौके पर जगदीश मोर, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र दहिया, हवा सिंह पहलवान, ईश्वर कौशिक, राजपाल, सतबीर, दयाचंद, कंवर सिंह, आजाद सिंह, जयभगवान, हरपाल, रणधीर सिंह, जयसिंह, सोमबीर मौजूद रहे।