फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवानिवृत कैप्टन ने महिला मित्र के साथ गढ़ी चोरी की झूठी कहानी

Thu, 27 Apr 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40: चोरी की झूठी योजना बनाने पर गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। महिला मित्र के साथ चोरी की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को शिकायत देने के आरोपी सेवानिवृत कैप्टन जगदीश निवासी गीता कॉलोनी व उसकी महिला मित्र को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जगदीश ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि 22 अप्रैल की रात चोरों ने उनके घर की अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की थी। चोर उसके घर से आभूषण ले गए हैं। थाना शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो पाया कि शिकायतकर्ता जगदीश ने अपने परिवार को धोखा देने के लिए महिला मित्र के साथ चोरी की झूठी कहानी गढ़ी थी। जगदीश ने गहने अपनी महिला मित्र को देकर चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने जगदीश की महिला मित्र के पास से गहने बरामद कर लिए हैं। जगदीश और उसकी महिला मित्र को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें