फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में अंडाशय से डर्मोइड सिस्ट के दो ट्यूमर निकाले

Tue, 04 Jul 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10. नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी के बाद चिकित्सक व स्टाफ नर्स। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में सोमवार को एक महिला का ऑपरेशन कर दोनों अंडाशय से डर्मोइड सिस्ट के दो ट्यूमर निकाले गए। जिनका वजन करीब डेढ़ किलो था। जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. ऋचा मल्हान ने करीब एक घंटे में सफल ऑपरेशन किया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के गांव गांगुटिया टी गार्डन निवासी दीपा देवी (30) अपने पति व 3 साल की बच्ची के साथ सोनीपत के मुर्गी फार्म में रहती हैं। डॉ. रिचा मल्हान ने बताया कि दीपा का पेट बढ़ रहा था। तीन दिन पहले उसे पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद उसके पति बिजोय भुजेल उसे निजी अस्पातल ले गया। अल्ट्रासाउंड करने पर उसके दोनों अंडाशय में डर्मोइड सिस्ट के ट्यूमर मिले। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा मल्हान ने उनका इलाज शुरू किया और सोमवार को ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला।
ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा है। सर्जरी कराने के बाद दीपा देवी पहले से स्वस्थ है। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत।

फोटो 10. नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी के बाद चिकित्सक व स्टाफ नर्स। संवाद

फोटो 10. नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी के बाद चिकित्सक व स्टाफ नर्स। संवाद

फोटो 10. नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी के बाद चिकित्सक व स्टाफ नर्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें