फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निगम की जमीन पर निर्माणाधीन धार्मिक स्थल को ढहाया

Sat, 03 Jun 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 47. मुरथल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ निगम की जमीन से निर्माण गिराता बुलडोजर।
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के साथ लगती निगम की जमीन पर निर्माणाधीन धार्मिक स्थल को बुलडोजर से ढहाया गया। निगम आयुक्त के आदेश पर भवन निरीक्षक वीरेंद्र के नेतृत्व में टीम आरके कॉलाेनी में पहुंची। वहां पर टीम ने निर्माणाधीन भवन गिराने के बाद लोगों को सरकारी जमीन पर कब्जा न करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा गया कि अगर दोबारा से निर्माण किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुरथल की आरके कॉलोनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 किनारे निगर निगम की करीब तीन एकड़ जमीन है। जिस पर कई वर्षों से कब्जा किया जा रहा है। हाल ही में इस जमीन पर धार्मिक स्थल बनाने के निर्माण पर भवन कर निर्माण किया जा रहा था। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना निगम अधिकारियों व डिप्टी मेयर को दी थी। सूचना मिलने के बाद डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत व पार्षद प्रतिनिधि प्रवीन सैनी ने 19 मई को मौके पर निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने लोगों को अवैध निर्माण न करने के लिए कहा था। साथ ही उन्होंने निगम अधिकारियों को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण होने की सूचना देकर जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद ही निगम आयुक्त के आदेश पर भवन निरीक्षक वीरेंद्र के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह अवैध निर्माण को गिराया गया।

फोटो 47. मुरथल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ निगम की जमीन से निर्माण गिराता बुलडोजर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें