फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: खेतों में बिजली कनेक्शन का लोड बढ़वा सकेंगे किसान

Sat, 06 Jul 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04. गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम ने किसानों को खेतों के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़वाने का मौका दिया है। इसके चलते ट्यूबवेल धारक किसान को लोड बढ़वाने के लिए 100 प्रति रुपये प्रति किलोवाट का चार्ज चुकाना होगा। सरकार ने ट्यूबवेल कनेक्शनधारकों को यह प्रक्रिया स्वेच्छा से पूरी करने के लिए 1 से 15 जुलाई तक का समय दिया है। जिससे चेकिंग के दौरान के निर्धारित लोड से ज्यादा पाए जाने पर किसान पर जुर्माना न लगे।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से किसान उपभोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक लोड योजना शुरू की गई है। वह योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल https://www.uhbvn.org.in/web/portal/home पर आवेदन कर सकते हैं। अपने ट्यूबवेल कनेक्शन की मोटरों के विस्तारित लोड की घोषणा कर सकते हैं। किसानों को किसी भी नियम और शर्तों के फॉर्म या शपथ पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अब उन्हें मौजूदा निर्देशों के अनुसार अग्रिम खपत जमा (सिक्योरिटी राशि) के साथ विस्तारित लोड के लिए परीक्षण रिपोर्ट के बजाय एक स्व घोषणा पत्र जमा करना होगा।

वर्जन

सरकार ने किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए मौका दिया है। योजना के तहत किसानों को 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रति किलो वाट 100 रुपये चार्ज लिया जाएगा। इससे पहले सरकार ने किसानों के यह मौका अक्तूबर 2023 में दिया था।-गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें