फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 1500 मीट्रिक टन यूरिया खाद पहुंचा

Mon, 01 Apr 2024 07:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले ही सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रविवार को 1500 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक पहुंच गया है। इससे किसानों को राहत मिलेगी। अगले दो दिन में जिले के करीब 400 खाद विक्रेताओं के पास यूरिया पहुंच जाएगा। इसके बाद आसानी से किसान यूरिया खरीद सकेंगे।
विज्ञापन


रबी सीजन अपने अंतिम चरण में है। सरसों की कटाई जारी है और अप्रैल के पहले सप्ताह में गेहूं की कटाई प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। किसान मंडी में फसल बेचने के बाद वापस जाते हुए खरीफ सीजन के लिए खाद और बीज खरीदकर ले जाते हैं। ऐसे में किसानों को खाद की कमी न झेलनी पड़े इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से मुख्यालय मांग भेजी गई थी। ऐसे में रविवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यूरिया खाद का रैक लगा है।
दो लाख हैक्टेयर भूमि पर होती है खरीफ सीजन में खेती

खरीफ सीजन के दौरान किसान ज्वार, बाजरा, धान, मक्का की फसल उगाते हैं। इसके साथ ही कई सब्जियां भी उगाई जाती हैं। खरीफ सीजन के दौरान करीब 2 लाख हैक्टेक्यर भूमि में खेती होती है। ऐसे में खाद की मांग भी जल्द बढ़नी शुरू हो जाती है। किसानों की मांग के अनुसार स्टॉक बरकरार रखने के लिए कृषि विभाग कारगर कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी को बढ़ावा देगा विभाग

कृषि विभाग रासायनिक खाद की खपत को कम करने के लिए भी पहल कर हा है। विभाग किसानों को प्राकृतिक खेती पद्धति के गुर सिखा रहा है, वहीं खरीफ सीजन में इस बार नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के इस्तेमाल के प्रति भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। कृषि विभाग की तरफ से ड्रोन के माध्यम से भी किसानों को खाद का छिड़काव करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



खरीफ सीजन की शुरुआत होने वाली है। किसानों को खाद की किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए विभाग कारगर कदम उठा रहा है। रविवार को भी 1500 मीट्रिक टन खाद मंगवाया गया है। किसानों को आवश्यकता के अनुसार ही खाद खरीदना चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें