फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रिहर्सल शुरू, 900 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे

Fri, 08 Aug 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत के एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल करते
विज्ञापन
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस पर गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में जिलास्तरीय समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन की तैयारियों के तहत वीरवार को एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल का शुभारंभ किया गया। जिसमें जिले के नौ स्कूलों के लगभग 900 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रिहर्सल में पीएमश्री जीएसएसएस, मुरथल अड्डा, जीएमएसएसएसएस, मॉडल टाउन, लिटिल एंजल्स स्कूल, रेणु विद्या मंदिर, इंडियन स्कूल, जैन विद्या मंदिर, ऋषिकुल विद्यापीठ, ब्राइट स्कॉलर स्कूल, हिंदू विद्यापीठ के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों की ओर से रोजाना सामूहिक गान, सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत, हरियाणवी लाइव प्रस्तुति, फ्यूजन देशभक्ति और कम्युनिटी सोनीपत जैसे कार्यक्रमों की रिहर्सल की जाएगी। 8 अगस्त को भी रिहर्सल कार्यक्रम एसएम हिंदू स्कूल में आयोजित किए जाएंगे, जबकि 12 अगस्त को पुलिस लाइन, सोनीपत में अभ्यास होगा। 13 अगस्त को पूर्ण गणवेश (फुल ड्रेस) रिहर्सल की जाएगी। इस दौरान डीआईपीआरओ राकेश गौतम, डीपीसी सुजाता खत्री सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें