संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। शहर में दुकानों का स्वामित्व लेने के लिए 30 दुकानदारों ने नगर परिषद में पंजीकरण करा दिया है। इन दुकानदारों को जल्द ही नगर परिषद की दुकान उपलब्ध हो जाएंगी और इन्हें मालिकाना हक मिल जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार नगर परिषद की 60 दुकानों का दुकानों को मालिकाना हक दिया जाना है।
शहर में नगर परिषद की दुकानों पर स्वामित्व के लिए सरकार ने स्वामित्व योजना शुरू की हुई है। योजना के अंतर्गत 60 दुकानों के दुकानदारों को मालिकाना हक दिया जाना है। इसके लिए नगर परिषद ने पहले ही दुकानदारों को डिमांड राशि भेज दी थी। अब नगर परिषद की तरफ से इन दुकानों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो दिन में 30 दुकानदारों ने अपना पंजीकरण कराते हुए औपचारिकता पूरी कर ली है। जल्द ही इन दुकानों की रजिस्ट्री कर दी जाएगी।
शहर में विकास कार्यों पर खर्च होगी राशि : नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार दुकानों के मालिकाना हक को लेकर अब तक 3.64 करोड़ रुपये की राशि जमा हो चुकी है। योजना के अंतर्गत जमा होने वाली राशि को शहर में विकास कार्यों पर ही खर्च किया जाएगा। इससे नगर परिषद बजट को लेकर आत्मनिर्भर होगा।
वर्जन
दुकानों पर मालिकाना हक के लिए 30 दुकानदारों ने औपचारिकता पूरी कर ली है। जल्द ही इन दुकानों की रजिस्ट्री करा दी जाएगी।-
विजय कुमार, भवन निरीक्षक, नगर परिषद, गोहाना