फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीकरण फिर से शुरू

Sun, 04 Feb 2024 09:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए ई-श्रम पोर्टल लागू कर रखा है। इसके तहत श्रम विभाग ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीकरण फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने असंगठित श्रमिकों से आह्वान किया कि वह ई-श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर अपना पंजीकरण जल्द करवाना सुनिश्चित करें। श्रम विभाग की ओर से ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों के पंजीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को 12-अंकीय यूनिवर्सल खाता संख्या (यूएएन) दिया जाएगा जो श्रमिक के पूरे जीवनकाल के लिए वैध होगा।
उपायुक्त ने बताया कि कोई भी श्रमिक पर स्वयं पंजीकरण कर सकता है या अटल सेवा केंद्र या सरल केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकता है। पंजीकरण के बाद श्रमिक अपनी जरूरत अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं।
विज्ञापन


श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पात्र

उपायुक्त ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की पात्रता मानदंडों के अनुसार श्रमिक की आयु 16-59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह श्रमिक ईपीएफओ और ईएसआईसी का सदस्य नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए। श्रमिक अपने आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आधार लिंक बैंक खाता इत्यादि से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें