फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूल में आग लगने से रजिस्टर, कागजात और सोफा जला

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कार्यालय में रखी शराब की बोतलें। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव गुहणा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में आग लगने से रजिस्टर, कागजात, सोफा व अन्य सामान जल गया। आरोप है कि स्कूल के चौकीदार व गांव के कुछ युवकों ने यहां तोड़फोड़ कर आग लगाई है। वीरवार को स्कूल पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद स्कूल प्राचार्य सुरेश ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गांव गुहणा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार सुबह जब स्टाफ सदस्य स्कूल पहुंचे तो प्राचार्य के कार्यालय की दशा देखकर हैरान रह गए। यहां खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कार्यालय के अंदर रखा सोफा, मेज पर रखी चद्दर, रजिस्टर, कागजात व अन्य सामान जला हुआ था। स्टाफ सदस्यों ने अपने स्तर पर जांच करने का प्रयास किया, लेकिन आग लगने व तोड़फोड़ के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए। जिसके बाद स्कूल प्राचार्य सुरेश ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया है कि स्कूल के चपरासी को ही चौकीदार का भी चार्ज दिया है। रात के समय स्कूल में चौकीदार मौजूद था। स्कूल में हुई इस घटना का पता लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्कूल में तोड़फोड़ व आग लगाने की घटना की निंदा की।
कार्यालय में मिली शराब की बोतल
वीरवार सुबह स्कूल पहुंचने पर स्टाफ सदस्यों को कार्यालय में सामान बिखरा मिला। रजिस्टर व कागजात अधूरे जले हुए थे। कार्यालय में रखा सोफा भी बीच से जला हुआ था। यही नहीं मेज के पास शराब की बोतल भी रखी हुई थी। जिससे अंदाजा लगाया गया कि पहले यहां बैठकर शराब पी गई है, बाद में तोड़फोड़ व आग लगाई गई है।
विज्ञापन

गांव गुहणा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कार्यालय में तोड़फोड़ व आग लगाने की सूचना मिली थी। अभी कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। प्राचार्य को बुलाया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
निरीक्षक दिलबाग, प्रभारी, थाना मोहाना
शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार का कृत्य शर्मनाक है। इसकी जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कौशल्या रानी, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

गांव गुहणा के राजकीय स्कूल में आग लगने से जला रजिस्टर। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें