फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाते से आधार लिंक न होने से 193 किसानों का रिफंड अटका

Tue, 08 Aug 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 में अलग-अलग मशीनरी योजनाओं में कृषि यंत्रों पर अनुदान दिए गए थे। इसके लिए किसानों ने पोर्टल www.agriharyana.gov.in ऑनलाइन आवेदन किए थे। इस दौरान 2500 से 10 हजार रुपये तक टोकन फीस जमा करवाई गई थी।
विज्ञापन


सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा ने बताया कि एसबी-89 योजना के तहत 27 ट्रैक्टरों पर 81 लाख रुपये का अनुदान दिया गया था। इनमें अनुसूचित जाति के 343 किसानों ने 10 हजार प्रति किसान की टोकन फीस जमा करवाई थी। इसमें से 299 किसानों की टोकन फीस विभाग ने रिफंड कर दी है। शेष 44 किसानों के बैंक खाते आधार नंबर से लिंक न होने के कारण रिफंड नहीं हो पाई है। इसके साथ ही खरीफ मशीनीकरण योजना 2022-23 के तहत 142 किसानों को एक करोड़ 24 हजार रुपये का अनुदान दिया गया। इसमें 205 किसानों ने विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें से 193 किसानों की टोकन फीस वापस कर दी गई है। शेष 12 किसानों के बैंक खाते आधार कार्ड नंबर से लिंक न होने के कारण रिफंड नहीं हो पाई है।
सहायक अभियंता ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन याेजना 2022-23 के तहत 238 किसानों को 1 करोड़ 52 लाख रुपये का अनुदान दिया। इसमें 950 किसानों ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से 813 किसानों की टोकन फीस वापस कर दी है। शेष 137 किसानों के बैंक खाते आधार कार्ड नंबर से लिंक न होने के कारण रिफंड नहीं हो पाई है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि जिन किसानों ने अभी तक अपना बैंक खाता आधार कार्ड नहीं करवाया है वे जल्द अपना खाता बैंक में जाकर आधार कार्ड से लिंक करवाए और यूआईडीएआई पोर्टल पर भी जांच करें कि लिंक हुआ है या नहीं ताकि शेष बचे सभी किसानों की टोकन फीस वापिस की जा सके। उन्होंने बताया कि जिनका खाता यूआईडीएआई पोर्टल पर इन एक्टिव दिखा रहा है वे अपना खाता एक्टिव करवाए और सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय को सूचित करें या 9050092249, 8053383499, 7357606155 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें