फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चीनी मिल गड़बड़ी मामले में गोदाम कीपर व शिफ्ट इंचार्ज के दोबारा दर्ज किए बयान

Thu, 04 Apr 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दी सोनीपत सहकारी चीनी मिल में बने गोदाम में बिना रिकॉर्ड के लाखों रुपये कीमत की चीनी के भंडारण में गड़बड़ी के मामले की दोबारा जांच करने गन्नौर एसडीएम डॉ. निर्मल नागर पहुंचे। एसडीएम ने बुधवार को चीनी मिल के गोदाम का दौरा किया। साथ ही उन्होंने गोदाम कीपर व शिफ्ट इंचार्ज के फिर से बयान दर्ज किए है। जल्द ही वह अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेंगे।
विज्ञापन

मिल के प्रबंध निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कुछ समय पहले कर्मचारियों की सीट बदली थी। नए कर्मचारी ने चार्ज लिया और स्टाॅक का मिलान करने पर चीनी से 972 बैग अधिक मिले थे। इसके बाद एमडी ने कमेटी की जांच कराई, लेकिन वह जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद मामले की जांच चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल, आहुलाना के अधिकारियों से कराई तो उन्होंने भी गोदाम में अधिक बैग होने की बात कही थी। ऐसे में गोदाम में अतिरिक्त बैग मिलने पर सवाल खड़ा हो गया है। इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया था और उपायुक्त व उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया था। इसके बाद उपायुक्त ने गन्नौर एसडीएम डा. निर्मल नागर को जांच सौंपी। जिसमें 11 मार्च को 15 कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए थे। मामले में बुधवार को जांच अधिकारी ने गोदाम कीपर व शिफ्ट इंचार्ज के फिर से बयान दर्ज किए है। वहीं दोनों के रिकाॅर्ड का मिलान किया है।




गोदाम में जांच के दौरान 972 चीनी के बैग बिना रिकार्ड के मिले हैं। बुधवार को दो कर्मचारी से फिर से पूछताछ की गई है। वहीं दोनों के रिकाॅर्ड का मिलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. निर्मल सिंह, एसडीएम गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें