फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रविंद्र बने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के खंड अध्यक्ष

Sun, 01 Sep 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की तरफ शनिवार को कराई गए मुंडलाना खंड इकाई के चुनाव में रविंद्र कौशिक अध्यापक संघ में खंड अध्यक्ष चुने गए। यह त्रिवार्षिक चुनाव राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना में किया गया है। चुनाव की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ की गोहाना इकाई के अध्यक्ष रमेश अत्री ने की। चुनाव पर्यवेक्षक संघ जिला कमेटी से मास्टर सुरेंद्र पाल व सचिव सुरेश यादव रहे। खंड के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश दुग्गल ने अपनी कार्यकारिणी के साथ इस्तीफा दिया, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सर्वसम्मति से रविंद्र कौशिक को अध्यक्ष, अशोक को उपाध्यक्ष, कप्तान सिंह को सचिव, राजेश दुग्गल को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र अत्री को संगठन सचिव चुना गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव नरेंद्र चहल ने किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रोहतास गंगाना, सुरेंद्र कुमार दुहन, कर्मवीर, देवेंद्र, संजय, राजेंद्र वैद्य, नरेश कुमार, कर्मवीर, सुनील लाठर, सुरेंद्र सिंह, दिलबाग, हवा सिंह, विनोद, कृष्ण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें