फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 99 साल की यात्रा को किया पूर्ण

Sun, 13 Oct 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के पांडव उद्यान खिजर पार्क में विजय दशमी उत्सव के दौरान मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसे
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पांडव उद्यान खिजर पार्क में विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला आरएसएस की 13 इकाइयों ने भाग लिया। सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी इकाइयों के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन यात्रा निकाली।
विज्ञापन

शहर में पथ संचलन यात्रा का समाजसेवी संस्थाओं की ओर से कई जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आरएसएस की नीति-रीति संचालन के बारे में स्वयंसेवकों को विस्तार से अवगत कराया। विभाग प्रचारक प्रदीप ने कहा कि आज ही के दिन विजय दशमी पर डॉ. हेडगेवार ने 5 स्वयंसेवकों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना नागपुर के रेशम बाग से शुरू की थी। आज संघ की 99 साल की यात्रा पूर्ण हो चुकी है। संघ हर क्षेत्र में जा चुका है और अपने विविध संगठनों के साथ छह गतिविधियों में कार्यरत है। यह गतिविधियां सीधे तौर पर समाज परिवर्तन का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर्व 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें