फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक किया दुष्कर्म

Mon, 22 Apr 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना क्षेत्र में 21 साल की युवती ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि करनाल के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उनकी मुलाकात निजी कंपनी में नौकरी करने के दौरान हुई थी। युवक ने उन्हें शादी करने का झांसा दिया। वह उन्हें बातचीत के बहाने रेस्टोरेंट में लेकर जाता था। अब युवक ने उनसे शादी से इंकार कर दिया है। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। महिला थाना प्रभारी सरोज ने बताया कि युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें