खरखौदा। क्षेत्र में किराये पर रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कहा कि जब वह घर पर अकेली थी तो आरोपी ने दुष्कर्म किया। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोप की जांच शुरू कर दी है। बताया कि मकान मालिक व उनके पति सुबह ही घर से निकल गए थे। इसके बाद वह घर पर अकेली थी। इस दौरान रामकरण घर में आ गया। उसे अकेली देखकर उसे जबरदस्ती घर के अंदर ले गया। शाम को जब पति घर पर आए तो वारदात से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।