फोटो - भगवान परशुराम आश्रम में रानी अवंतीबाई लोधी को नमन करते हुए संगठन के सदस्य। स्रोत - प्रवक
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई। मुख्य वक्ता रोहतास पांचाल ने कहा कि मध्य प्रदेश की रामगढ़ रियासत की रानी अवंतीबाई लोधी नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि 1857 में अंग्रेजों द्वारा रियासतों पर कब्जा करने की कोशिश के दौरान रानी अवंतीबाई लोधी ने 4000 सैनिकों की सेना तैयार कर बगावत का झंडा उठाया। कार्यक्रम में आजाद डांगी, सुभाष शर्मा, इंद्र पांचाल, रमेश पांचाल, सुरेश पांचाल, राहुल शर्मा, सरोज देवी और मोनिका देवी मौजूद रहीं। संवाद