फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर से देश और प्रदेश में हो गया राम राज्य का सूत्रपात : राजकुमार

Thu, 25 Jan 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल रोड पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भाजपा नेता राजकुमार प्रिंस। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा के पूर्व जिला महासचिव राजकुमार प्रिंस ने कहा कि अयोध्या के मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अब एक बार फिर देश और प्रदेश में राम राज्य का सूत्रपात हो गया है। प्रदेश व केंद्र सरकार की बेहतर नीतियों से देश का हर नागरिक खुशहाल हो रहा है।
विज्ञापन


वह मुरथल रोड स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम स्तर पर व्यक्ति तक पहुंच रही है। भाजपा नेता ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से देशवासियों को नई ऊर्जा मिल गई है। हर कोई अपने मन व घर में खुशी मना रहा है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने तुष्टिकरण की नीति अपनाकर देश का बड़ा नुकसान किया है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मोदी की मजबूत सरकार बड़े फैसले लेने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं से आम आदमी खुशहाल हो रहा है। गांव व मोहल्ले में पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का लोगों को फायदा हो रहा है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें