फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया होंगे मुख्य अतिथि

Sat, 20 Jun 2026 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व मेयर राजीव जैन विशिष्ट अतिथि होंगे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, आवागमन, बैठने की व्यवस्था और योग अभ्यास स्थल की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें