फोटो 46- सोनीपत के गांव मुंडलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक के दौरान भारतीय मजदू
- फोटो : स्राेत वीडियो ग्रैब
गोहाना। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मुंडलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने की। इसमें श्रमिक संपर्क अभियान के तहत मुंडलाना सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण कराई गई। साथ ही ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजू को ब्लॉक अध्यक्ष, आशीष को सचिव, सतीश को कोषाध्यक्ष चुना गया था। इसके अलावा मुकेश, नरेश, कीर्ति, रमेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रवि, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मुख्य सलाहकार कुलदीप, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप कश्यप, जिला जींद के सचिव संदीप कटारिया भी मौजूद रहे।