सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल परिसर में सोमवार को एसोसिएशन ऑफ फार्मेसी ऑफिसर सोनीपत यूनिट के सदस्यों की मासिक बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन का चुनाव भी कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से राजगोपाल मलिक को दोबारा जिला प्रधान नियुक्त किया गया। चिराग आंतिल को जिला महासचिव, कुरनेंद्र भारद्वाज को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने यूनियन के सदस्यों के मुद्दों को उठाने की बात कही। साथ ही सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य फार्मेसी अधिकारी राजबीर कुंडू, वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी नरेंद्र सरोहा, लखनपाल, विजय राठी, प्रेम कौर, मंजीत दहिया, सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, प्रमेंद्र सिंह, अनिल दहिया, रोशनलाल, सन्नी गुप्ता, सरिता, मोनिका, कमलेश, सुशीला भी मौजूद रहे।