सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तरफ से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। शुरुआत प्राचार्य नताशा छाबड़ा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने बताया कि हम सभी को अपने आस पास सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विद्यालय में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि का भी आयोजन किया। जमनादास पार्क, कबड्डी मैदान में श्रमदान के साथ नारा लेखन प्रतियोगिता भी कराई गई। विद्यार्थियों की तरफ से नंदी चौक, पंचायत भवन, तिरंगा चौक व ककरोई चौक से होते हुए विद्यालय तक रैली निकाली गई। विद्यालय में अग्रसेन जयंती भी मनाई गई। संवाद