रोहतक। दिल्ली से कटड़ा जा रहे निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर रेलवे में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह खरावड़ रेलवे स्टेशन से ड्यूटी के बाद अपने घर सोनीपत जिले के गांव रोहणा जा रहा था। उसके भाई सुनील की शिकायत पर सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, रोहणा निवासी सुनील ने बताया कि उसका भाई अनिल रेलवे में डी ग्रुप कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। 21 जनवरी को राम करीब 10 बजे ड्यूटी के बाद बाइक पर घर आ रहे थे। वह जम्मू-कटड़ा निर्माणाधीन हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। राहगीर उसे पीजीआई ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो