फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला की गर्दन काटकर हत्या करने के आरोपियों की तलाश में दबिश

Wed, 20 Dec 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव ग्यासपुर में किराये पर रहने वाली महिला की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के सही कारणों का पता लग सकेगा। शव को जानवरों ने नोच रखा है। वहीं पुलिस ने मामले में नामजद दो युवकों की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन


गांव उमेदगढ़ निवासी महफूज ने मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी गुलिस्ता (22) का निकाह वर्ष 2020 में पानीपत के गांव राक्सेड़ा निवासी अहसान से हुआ था। उनकी बेटी तीन साल से गांव ग्यासपुर में किराये पर रहती थी। बेटी व दामाद फैक्टरी में काम कर गुजारा करते थे। करीब ढाई माह से उनकी बेटी की पति से अनबन हो गई थी। इसके चलते उनकी बेटी अकेली रह रही थी। चार दिन से बेटी से संपर्क नहीं होने पर वह गांव ग्यासपुर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली थी। लौटते समय रसूलपुर रोड पर यमुना बांध से पहले उनकी बेटी का शव मिला था। जिसकी गर्दन कटी हुई थी। उसे जानवरों ने नोच रखा था। उसने पास जाकर देखा तो कपड़ों से बेटी की पहचान की। उसने गांव ग्यासपुर के फरमान व अंश पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच में तेजी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। हत्या के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएंगे। आरोपियों की तलाश जारी है। -इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें