सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न स्थानों पर नशे पर शिकंजा कसने के लिए छापा डाला। इंस्पेक्टर श्रवण व एएसआई राजेश की टीम सबसे पहले मामा यादव ढाबा पर पहुंची। पार्किंग के पास बनी दुकान में तलाशी अभियान के दौरान 30 ई-सिगरेट बरामद हुई। टीम ने गांव हसनपुर निवासी संदीप को पकड़ा। पूछताछ के दौरान संदीप ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के सदर बाजार से 700 रुपये प्रति ई-सिगरेट खरीदकर लाता है। यहां पर 2200 रुपये में प्रति ई-सिगरेट बेचता है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम हसनपुर मोड के पास किराने की दुकान पर पहुंची। रमेश जनरल स्टोर से 25 ई-सिगरेट व 70 विदेशी सिगरेट बरामद हुई। इस मामले में अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद सेक्टर-14 में टीम ने एक दुकान से प्रतिबंधित तंबाकू व फ्लेवर तंबाकू पकड़ा है।