फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पहले हलवाइयों संग की बैठक, फिर दुकानों पर छापे डाल चार नमूने भरे

Tue, 22 Oct 2024 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

त्योहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने हलवाइयों को सफाई के निर्देश दिए। आरके स्वीट्स से रसगुल्ला व काजू बर्फी और प्रताप डेयरी से पनीर व पेड़े के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजे गए।
विज्ञापन
सोनीपत के आरके स्वीट्स पर मिठाई के नमूने सील करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मंगलवार को हलवाइयों के साथ बैठक की। इसके बाद सुभाष चौक के नजदीक दो दुकानों पर छापा डालकर मिठाइयों के चार नमूने भरे। दुकान में सफाई व्यवस्था की जांच की। मिठाइयों के नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र यादव ने सबसे पहले सुभाष चौक के पास आरके स्वीट्स पर छापा डाला। उन्होंने यहां से रसगुल्ले व काजू बर्फी के नमूने भरे। इसके बाद टीम प्रताप डेयरी पर पहुंची, जहां से टीम ने पेड़ा व पनीर के नमूने लिए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि खराब गुणवत्ता का सामान प्रयोग करने वालों के खिलाफ खाद्य सामग्री एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विवेकानंद चौक के पास हलवाई यूनियन के साथ बैठक की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र यादव ने हलवाइयों को निर्देश दिया कि वह अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराएं। सफाई के साथ मिठाई बनाएं, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि फिर भी अगर कोई दुकानदार लापरवाही करता है और मिलावट करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हलवाई यूनियन के प्रधान श्रीकृष्ण ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक सभी दुकानदार काम करेंगे और लोगों को अच्छी व बेहतर गुणवत्ता की मिठाइयां बेची जाएंगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 240 में से 61 नमूने गुणवत्ता पर खरे नहीं उतर पाए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें