फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जुए के अड्डे पर मारा छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर थाना पुलिस ने नई कोर्ट के पीछे एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,46,020 की नकदी और ताश के दो जोड़े बरामद किए। पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि मकान में रुपये दांव पर लगाकर ताश से जुआ खेला जा रहा है। अनुमति लेकर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथों काबू कर लिया। बरामद नकदी व ताश को कब्जे में ले लिया गया। अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें