फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : सर्वसम्मति से चुनी गई राई की बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। राई बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पहल करते हुए सभी पांच पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से कर लिया है। पांच पदों पर महज पांच उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया था। जिस पर सोमवार को नाम वापसी व जांच होनी थी। किसी के नाम वापस नहीं लेने और सभी फार्म सही पाए जाने पर पांचों पदों पर सर्वसम्मति हो गई। अधिवक्ताओं ने भाईचारे की मिसाल पेश की है। गांव रसोई निवासी अधिवक्ता संजय खरेटा को प्रधान चुना गया है।
विज्ञापन

राई बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अधिवक्ता आनंद दहिया को रिटर्निंग अधिकारी व राजेश कौशिक और रविंद्र को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया था। पांच पदों पर सिर्फ पांच अधिवक्ताओं ने ही नामांकन किया। इसके लिए पहले ही सर्वसम्मति बना ली गई थी। नवनिर्वाचित प्रधान संजय खरेटा के नाम का प्रस्ताव स्वयं निवर्तमान एवं चार साल से प्रधान बन रहे राजेश सरोहा ने रखा। राई बार एसोसिएशन ने संजय खरेटा पर भरोसा जताया। उनकी टीम में अधिवक्ता अमित बाल्याण को उप प्रधान, नीर अहलावत को सचिव, गांव राई निवासी अमित कुमार को संयुक्त सचिव, रविंद्र को कोषाध्यक्ष चुना किया गया है। राई बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं आरओ आनंद दहिया, एआरओ राजेश कौशिक व रविंद्र ने कहा कि सर्वसम्मति बनाने से जहां आपसी भाईचारा व प्यार बढ़ता है, वहीं अपनत्व की भावना भी जागृत होती है। हर बार इसी तरह चुनाव होने चाहिए। प्रधान संजय खरेटा ने कहा कि वह सभी बार सदस्यों के हित में काम करेंगे। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। उप प्रधान अमित बाल्याण ने कहा कि सभी ले मिलकर जो जिम्मेदारी नई कार्यकारिणी को दी है वह उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें