फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गढ़ शहजानपुर के राहुल बने जज

Tue, 28 Mar 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 61: गांव गढ़शहजानपुर में नवनियुक्त जज राहुल सैनी का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गढ़ शहजानपुर निवासी राहुल सैनी ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बन गए हैं। परिवार सहित दिल्ली में रह रहे राहुल सैनी का सोमवार को गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल सैनी के दादा स्व. बनवारी लाल सैनी गांव के सरपंच भी बने थे।
विज्ञापन

भगवान दास सैनी और अनीता सैनी के लाडले राहुल सैनी ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर मन में कुछ ठान कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत की जाए तो मंजिल जरूर मिलती है। राहुल ने बताया कि उनकी एआईआर 58 आई है। राहुल की शिक्षा दिल्ली में ही हुई है। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलएम, उसके बाद गेस्ट बेसिस पर लॉ फैकल्टी में सहायक प्रोफेसर के रूप में पढ़ाना शुरू किया था। वह 6 साल से न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहे थे।

फोटो 61: गांव गढ़शहजानपुर में नवनियुक्त जज राहुल सैनी का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें