फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदर्शनी क्रिकेट मैच की विजेता बनी रेडियंट रनर टीम

Fri, 08 Mar 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में शुक्रवार को प्रदर्शनी क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें रेडियंट रनर टीम ने वंडर वूमेन टीम को 27 रन से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

साई केंद्र के मैदान पर खेले गए मुकाबले में रेडियंट रनर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट गंवाकर 88 रन बनाए और विपक्षी टीम को जीत के लिए 89 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाजी करने उतरी वंडर वूमेन टीम की खिलाड़ी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सकी। रेडियंट रनर टीम की गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 61 रन पर ढ़ेर हो गई। रेडियंट रनर टीम ने 27 रन से मैच जीत लिया।
इस मौके पर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य एवं ओलंपियन नेहा गोयल व निशा वारसी मुख्य अतिथि रही। कमेंटेटर की भूमिका मुनीश ने निभाई। जबकि रजनीश व लखबीर ने अपायंरिग की। भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रत्यक्ष जैन, अविनाश कुमार, अनुज दहिया ने व्यवस्थाएं संभाली। इसके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण का महिला स्टॉफ व खिलाड़ी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें