फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले की दौड़ : आईटीआई में 17 ने जमा करवाया रैंक कार्ड, नौ को अलॉट की सीट

Wed, 28 Aug 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोेनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया से विद्यार्थियों का रुझान कम होने लगा है। यही कारण है कि मेरिट सूची में नाम आने के बावजूद विद्यार्थी दाखिले लेने में रुचि नहीं ले रहे। मंगलवार को सोनीपत आईटीआई में 17 विद्यार्थियों ने अपना रैंक कार्ड जमा करवाया, इनमें से नौ विद्यार्थियों को ही सीट अलॉट की गई।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया के बाद चार चरणों में चली दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद सभी आईटीआई में 40 से 50 फीसदी सीटें रिक्त रह गई थी। रिक्त सीटों पर दाखिले करने के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिले दिए जा रहे हैं। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया की अंतिम तिथि पहले 23 अगस्त निर्धारित की गई थी। इसे बाद में बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया था। इच्छुक विद्यार्थी संबंधित आईटीआई में अपना रैंक कार्ड जमा करवाते हुए मेरिट सूची में स्थान बनाते हुए दाखिला ले सकते हैं।
मनपसंद ट्रेड नहीं मिलने से दूरी बना रहे विद्यार्थी
सोनीपत आईटीआई में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत मंगलवार को 17 विद्यार्थियों ने सुबह आईटीआई में पहुंचकर अपने रैंक कार्ड जमा करवाए। दोपहर को जारी की गई मेरिट सूची में सभी विद्यार्थियों का नाम आने के बावजूद आठ विद्यार्थियों ने दाखिला लेने से मना कर दिया। विद्यार्थियों ने तर्क दिया कि उनकी मनपसंद ट्रेड में सीट नहीं मिलने के कारण वह दाखिला नहीं लेना चाहते। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि अधिकतर ट्रेड में सीटें भर चुकी हैं। जिन ट्रेड में खाली हैं, विद्यार्थी उनसे दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


-सोनीपत आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के माध्यम से दाखिले किए जा रहे हैं। कई ट्रेडस में अभी भी 174 सीटें रिक्त हैं, जिन पर 31 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। अब तक दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी इसका लाभ उठाते हुए मनपसंद ट्रेड में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


- विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें