फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरीदे गए ट्री-गार्डों की गुणवत्ता खराब, पार्षदों ने की जांच की मांग

Thu, 25 Jan 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पार्कों और ग्रीन बेल्ट में पौधों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम की ओर से खरीदे गए ट्री-गार्डों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। पार्षदों ने जांच के लिए ट्री-गार्ड उठाए तो ट्री-गार्ड उठाते वक्त ही टूटने लगे। पार्षदों ने इस मामले से अधिकारियों को भी अवगत कराया तो उन्होंने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

200 से ज्यादा पार्कों के सुंदरीकरण को लेकर नगर निगम की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है। पार्कों और निगम ने ट्री-गार्ड मंगवाने का ऑर्डर दिया गया था। ट्री-गार्ड पहुंचे उनकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। जांच के लिए पार्षदों ने जैसे ही ट्री-गार्ड उठाए वो टूट कर गिरने लगे। जिसके बाद पार्षद अधिकारियों के पास पहुंचे और इन्हें लेने से इंकार कर दिया। पार्षद हरिप्रकाश सैनी व मुन्नीराम ने जांच की मांग की तो अब निगम ने संबंधित एजेंसी से नमूने मांगे और जांच करवाने की बात कही है।


पार्षदों की आपत्ति को दूर किया जाएगा। ट्री-गार्ड की जांच की जाएगी। यदि निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल हुआ है तो उनको नहीं लगवाया जाएगा। पहले नमूने लेकर इनकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय निराला, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें