गोहाना। वार्ड संख्या-10 में पीवीसी पाइप दबाने का कार्य किया जाएगा। नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने शनिवार को कार्य का शिलान्यास किया। रजनी विरमानी ने बताया कि वार्ड की गलियों में पीवीसी पाइप दबाई जाएगी। इसपर कुल 6.55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, वार्ड संख्या 10 के विष्णु नगर में भी गलियों की मरम्मत और पीवीसी पाइप दबाने का कार्य किया जाएगा। जिसमें 9.55 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि शहर वासियों की मांग पर विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य व मरम्मत के काम किए जा रहे हैं।