खरखौदा। पंजाबी एकता संघ की ओर से सनातन धर्म मंदिर में बैसाखी उत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर पंजाबी गौरव संघ सोनीपत से पवन बत्रा सहित कई सदस्यों ने भी हिस्सा लिया व बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष वनदीप जेतली ने कहा कि सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह ने इस दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। वहीं यह फसल पकने का भी त्योहार है, जिसे संघ की ओर से हर वर्ष हर्ष के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर हैप्पी बहल, पंकज अरोड़ा, विपुल दुआ, डॉ. रमेश बत्रा, अशोक सहगल, रवींद्र खुराना, सुशांत कालिया, अरुण सहगल, सन्नी वधवा, राजीव जुनेजा, कपिल दुआ, हर्षित शर्मा, लीलू गनौत्रा मौजूद रहे।