फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुनीत बने रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अरडेंट प्रधान

Mon, 04 Aug 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के मुरथल रोड ​स्थित एक रेस्तरां में रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अरडेंट का स्थापना दिव
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित एक रेस्तरां में रविवार को रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अरडेंट का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें क्लब के नए अध्यक्ष पुनीत जग्गा, सचिव अंकुश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से अपने पदों का कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि के रूप में जिला गवर्नर अमिता महेंद्रू ने समारोह की शोभा बढ़ाई और रोटरी क्लब की सामाजिक सेवाओं की सराहना की। नवनियुक्त अध्यक्ष पुनीत जग्गा ने बताया कि आगामी वर्ष में क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रम संचालित करेगा। मुख्य अतिथि ने क्लब के नए सदस्यों को रोटरी पिन लगा कर क्लब की औपचारिक सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन विनीत ज्योति पटपटिया, विपुल, रिंपी कुच्छल की ओर से किया गया। इस दौरान संदीप आहूजा, आशु नागपाल, राजेश कटारिया, प्रमोद भूटानी, सुनील मनचंदा, संजय अरोड़ा, संजय आंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें