खरखौदा। थाना कलां मार्ग निवासी युवक पर दो युवकों ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद सहित छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना कलां मार्ग निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह सैमसंग कंपनी में सेल्समैन है। वह अपने साथी राहुल व सुमित के साथ मटिंडू चौक के पास स्थित होटल में बैठा था। वहां पर तीन अन्य युवक भी बैठे थे। बातों-बातों में वह उनके साथ कहासुनी करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इस पर वह होटल से बाहर आकर सांपला मार्ग स्थित ढाबे पर चला गया। कुछ देर बाद गाली-गलौज करने वाले दो युवक कई अन्य साथियों के साथ वहां आए और उसे ढाबे से बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। एक युवक ने उनके सिर में ईंट और बाकी ने लाठी-डंडों से पीटा। शोर सुनकर ढाबा मालिक और उसके दोस्त आकर छुड़ाए और अस्पताल में भर्ती करवाया । घायल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।