खरखौदा। इनेलो की ओर से 27 सितंबर को नूंह में होने वाले जननायक देवीलाल सम्मान दिवस समारोह को लेकर खरखौदा हलके के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों को समारोह में पहुंचने का न्योता दिया। पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी तथा किसानों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और आने वाला समय इनेलो का है। संवाद